फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : महिला की गला दबाकर हत्या, पंखे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 14 Jun 2021 09:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए महफूज और उसके परिवार के लोग गुलशन का उत्पीड़न कर रहे थे। गुलशन को पहले पीटा गया और उसकी हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में पहले महिला को पीटा और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को पंखे से लटका दिया गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मायके वालों को बुलाया और उनकी तहरीर पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नामजद पति और अन्य आरोपी घर से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


मूलरूप से हापुड़ की रहने वाली गुलशन (23) की शादी दो साल पहले कमालपुर गांव निवासी महफूज से हुई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार को गुलशन का शव पंखे पर लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

पुलिस का दावा है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। जानकारी मिलने पर हापुड़ से महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। उनका आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए महफूज और उसके परिवार के लोग गुलशन का उत्पीड़न कर रहे थे। गुलशन को पहले पीटा गया और उसकी हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और ससुर महबूब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसओ मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम के मुताबिक पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या होने का शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर सही जानकारी होगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी जेल जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें