फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : सड़क पर पड़ी बजरी पर फिसली बाइक, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 14 Jun 2021 07:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मृतक सन्तराम राणा राजस्थान के  जिला पाल्ली का रहने वाला था। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
हादसे में हुई युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक की बजरी पर बाइक पर फिसलकर उसकी मौत हो गई। गागलहेड़ी भगवानपुर रोड पर कोका कोला फैक्टरी के निकट बाइक फिसलने पर राजस्थान निवासी 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भगवानपुर मे किसी कंपनी मे काम करने वाला संतराम राणा बाइक से गागलहेडी की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते मे बहेड़ी गांव के निकट कोका कोला कंपनी के सामने बजरिया पड़ी थी, जिस पर संतराम राणा की बाइक फिसल गई और उसका सिर सड़क पर जा लगा। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसको जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सन्तराम राणा राजस्थान के  जिला पाल्ली का रहने वाला था। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें