महिला ने बताया कि इसी दौरान पति का रिश्तेदार शहजाद उसके घर पर आता-जाता था, जिससे उसकी दोस्ती हो गई्र। पति को जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई, तो उसने कहा कि दोनों शादी कर लो, मैं तुम्हें छोड़कर चला जाउंगा। इसके बाद दूसरे पति ने भी महिला को तलाक दे दिया।
महिला ने बताया कि पति से तलाक के बाद प्रेमी शहजाद से भी उसने प्रेम संबंध खत्म कर वाहिद पुत्र निजाम, निवासी हापुड़ से शादी कर ली, लेकिन शहजाद ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा और कहा कि वह उसे वहां नहीं रहने देगा। महिला के प्रेम संबंधों की जानकारी लगने पर तीसरे पति ने भी उसे तलाक दे दिया।
महिला का कहना है तीसरा तलाक होने के बाद प्रेमी शहजाद से शादी करने की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि शहजाद ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बुधवार को महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची जहां उसने कहा कि या तो वे आरोपी प्रेमी से उसकी शादी करा दें या फिर उसे ही जेल भेज दें।
महिला की पूरी कहानी सुनकर एक बार तो महिला पुलिसकर्मियों ने भी माथा पकड़ लिया, लेकिन पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर घर जाने को कहा लेकिन वह थाने में ही बैठी रही। वहीं ये मामला चर्चा का विषय बन गया।