गर्मी का असर सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। पानी के स्रोत सूखने लगे हैं और खेतों की मिट्टी में भी तपिश बढ़ गई है।
हालांकि, इस झुलसाने वाली गर्मी के बीच राहत की एक उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव संभव है। विभाग का कहना है कि तापमान में थोड़ी गिरावट और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
लेकिन तब तक राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है। अगले दो-तीन दिन तक तेज धूप और उमस का सिलसिला यूं ही बना रह सकता है। हालांकि आज सुबह से धूम में हल्की नरमी दिखी, जिससे थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि दिन के समय बाहर निकलने से बचें, पानी का अधिक सेवन करें और खुद को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतें।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 37.6°C
नतम: 28.7°
उच्चतम: 41.1°
सूर्योदय 05:20 am
सूर्यास्त 07:18 pm
हवा की गति -16.7 km/h
आर्द्रता -49%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -9:24 pm
चंद्रास्त - 7:40 am