फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गांधी बाग के पास मिला अर्द्धनग्न शव जिस महिला का बताया, वह निकली जिंदा, उलझ गई हत्याकांड की पहेली

Fri, 13 Jun 2025 12:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खंडहर भवन में महिला की सिर कूचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पहचान होने की बात कही थी, लेकिन जांच हुई तो वह महिला जिंदा निकली। अब ये शव किसका है, इसकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र में गांधी बाग के पास खंडहर पड़े भवन में महिला की सिर कूचकर हत्या की वारदात में चार दिन बाद पुलिस ने चौंकाने वाला दावा किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जिस सात साल के बच्चे की मां की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी, वह महिला जिंदा है और उसका बच्चा भी सुरक्षित है।
विज्ञापन

 

अब आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य महिला की अगवा और दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। 72 घंटे बीत जाने के बाद सदर बाजार पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। महिला के साथ दरिंदगी हुई या नहीं इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टरों ने जांच कराने के लिए स्लाइड बनाई है। बृहस्पतिवार को सूरजकुंड में लावारिस में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदर बाजार थाने पर चौकी प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिर में किसी नुकीली वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या की गई है। सिर में दो गंभीर चोट के निशान हैं। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। चार दिन बाद भी पुलिस को हत्याकांड के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। चार दिनों की फुटेज में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी की दस दिनों की फुटेज देखेगी। इसके लिए पांच टीम काम कर रही हैं।
 
विज्ञापन

सोमवार को गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े भवन में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। महिला की सिर कूचकर हत्या की गई थी। सिर के अलावा चेहरे पर भी चोट के निशान थे। महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में होने के कारण उसके साथ दरिंदगी के बाद हत्या करने की आशंका से पुलिस ने इन्कार नहीं किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें