फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आज 34 केंद्रों पर हुई यूपीपीएससी की परीक्षा, प्रदेश भर से शामिल हुए अभ्यर्थी, जाम से जूझता रहा शहर

Tue, 19 Dec 2023 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की स्टाफ नर्स एलोपैथिक की मंगलवार को आयोजित परीक्षा में प्रदेशभर से हजारों परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की स्टाफ नर्स एलोपैथिक पुरुष एवं महिला प्रारंभिक परीक्षा 2023 के पद के लिए मंगलवार को परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेशभर से हजारों परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन


परीक्षा को संपन्न करने के लिए एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया। परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। वहीं परीक्षा छूटने के बाद जाम की स्थिति बन गई। शहर भर में अभ्यर्थी व आम जनता जाम से जूझती रही।

 

 

 

 

 

विज्ञापन

परीक्षा के लिए जुटे परीक्षार्थी - फोटो : Amar Ujala

यूपीएससी की स्टाफ नर्स एलोपैथिक पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रारंभिक परीक्षा मेरठ जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। यह परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर एवं मेरठ में आयोजित की गई।

परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गई। जिले में 15919 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आयोग द्वारा चयनित परीक्षा केंद्रों पर उप प्रधानाचार्य, वरिष्ठ एवं परीक्षा कार्य में अनुभवी शिक्षको लगाया गया । इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के एक दिन पूर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।

जिले, केंद्र और परीक्षार्थी
जनपद केंद्र   परीक्षार्थी
प्रयागराज     32 13758
लखनऊ       41 19223
गोरखपुर       39 18116
कानपुर        46 21807
मेरठ         34 15919

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें