परीक्षा के लिए जुटे परीक्षार्थी
- फोटो : Amar Ujala
यूपीएससी की स्टाफ नर्स एलोपैथिक पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रारंभिक परीक्षा मेरठ जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। यह परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर एवं मेरठ में आयोजित की गई।
परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गई। जिले में 15919 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आयोग द्वारा चयनित परीक्षा केंद्रों पर उप प्रधानाचार्य, वरिष्ठ एवं परीक्षा कार्य में अनुभवी शिक्षको लगाया गया । इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के एक दिन पूर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
जिले, केंद्र और परीक्षार्थी
जनपद केंद्र परीक्षार्थी
प्रयागराज 32 13758
लखनऊ 41 19223
गोरखपुर 39 18116
कानपुर 46 21807
मेरठ 34 15919