मेरठ में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपी दबोचे हैं। ये आरोपी 11 अप्रैल को छात्रा को दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र निवासी कक्षा 12 की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गढ़ रोड स्थित नर्सिंग होम के पास गिरफ्तार कर लिया। 11 अप्रैल को यह छात्रा परीक्षा देने स्कूल गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शॉप्रिक्स मॉल के पास छात्रा को सचिन तोमर, विशाल तोमर और गौरव निवासी गांव बढला थाना मुंडाली बहलाकर ले गए थे। इसके बाद भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर एक होटल में ले गए। यहां सचिन तोमर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अन्य युवक वहां मौजूद रहे। बाद में छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजनों ने सचिन तोमर सहित गौरव और विशाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने सचिन तोमर और विशाल को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि तीसरे आरोपी गौरव के बारे में भी छानबीन की जा रही है।