मेरठ के टीपीनगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया कि एक वैल्डर के यहां पर आज सुबह एक कैंटर चालकर वैल्डिंग के लिए पहुंचा था। यहां कैंटर में वैल्डिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कैंटर चालक की मौत हो गई जबकि वैल्डिंग करने वाला भी बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: गांव के तीन बार प्रधान रहे कालूराम की चाकू से गोदकर हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित
जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो होने के चलते आग लग गई। जिसके चलते वेल्डिंग करा रहे कैंटर चालक बबलू निवासी अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वेल्डिंग करने वाला आसिफ निवासी गोलाबढ़ आग में झुलस गया।
इस हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई लोगों ने दोनों का अस्पताल में पहुंचाया, जहां कैंटर चालक बबलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टीपी नगर पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।