मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन के जेएस एकेडमी में बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल की पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि योगी सरकार के पिछले पांच साल में जितने अपराध हुए, उससे कहीं ज्यादा अपराध दोबारा सरकार बनने पर दो माह में ही हो गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी मेंबर बनाने का अभियान चला रही है। पहले पार्टी में एक मेंबर बनाने पर पद मिल जाता था, लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। 1 मई से पार्टी ने मेंबर बनाने के लिए अभियान चलाया है। कम से कम 20 मेंबर बनाने पर पद मिलेगा। यही, नहीं दूसरे दल से आने वाले कार्यकर्ता को पहले मेंबर बनना होगा और फिर मेंबर बनाने पड़ेंगे, तभी पद मिलेगा।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कूड़ेदान में फंसा सांड का सिर, कई घंटे मचाया उत्पात, राहगीरों को जमकर दौड़ाया और फिर...
उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में जितने अपराध हुए, उससे कहीं ज्यादा योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 माह में ही हो गए हैं। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, थानेदार थाने में ही महिलाओं के साथ दरिंदगी कर रहा है और लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं,नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं, सरकार महंगाई पर काबू नहीं पा सकी है। जिस कारण गरीब जनता परेशान है।
वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष यसवीर सिंह, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, जिला पंचायत सुभाष गुर्जर, राममेहर सिंह, मनीषा अहलावत, विनय, संजय पनवाड़ी, अशोक चौधरी, नरेंद्र खजूरी, मेनपाल तोमर, अनिकेत भारद्वाज, दीपक जाटव आदि मौजूद रहे।