फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंतबर से 50 मिनट में पहुंच जाएंगे मेरठ से दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंतबर से 50 मिनट में पहुंच जाएंगे मेरठ से दिल्ली
विज्ञापन

मेरठ। सिंतबर-2021 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाएगा। चार चरणों में बनाए गए एक्सप्रेसवे में तीन चरणों में कार्य पूरा हो चुका है। अभी दूसरे चरण में यूपी गेट से डासना के बीच चिपियाना पर रेलवे ओवर ब्रिज पर गर्डर रखने का कार्य चल रहा है। इसे अगस्त अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी 50 मिनट में तय हो जाएगी। अधिकारियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने सांसद राजेंद्र अग्रवाल को अगस्त तक कार्य पूरा करने के लिए आश्वस्त किया।
शुक्रवार को सांसद ने संसद भवन स्थित कार्यालय पर केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने नगर निगम के वार्ड 38 ग्राम खड़ौली-भोला रोड बाईपास चौराहे पर अंडरपास बनाने की मांग की। सांसद ने मंत्री से कहा कि यह मार्ग दिल्ली से हरिद्वार व मेरठ से भोला की झाल (तीर्थ स्थल) होते हुए पुरामहादेव व किनौनी मिल तक जाता है। प्रशासन द्वारा भोला रोड बाईपास चौराहे को पिछले लगभग दो वर्षों से बंद कर दिया है, जिससे किसानों एवं नागरिकों को आने व जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी तय करने से बचने के लिए नागरिक गलत दिशा से जाने का प्रयास करते हैं। इससे यह दुर्घटना क्षेत्र बन गया है। नागरिकों की समस्या को देखते हुए यहां एक अंडर पास की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को जल्द इस मामले पर संज्ञान लेकर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सांसद ने एनएच-235 मेरठ-बुलंदशहर के किनारे गांवों के लिए संपर्क मार्ग सहित मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें