फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : कृषि विश्वविद्यालय में वेटरनरी कॉलेज के छात्र मांगों को लेकर धरने पर बैठे, निकाला जुलूस

Tue, 05 Apr 2022 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
छात्रों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सरदार वल्लभ पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के यूजी व पीजी के करीब 400 छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं की मांग है कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा भत्ता कम है, जो उन्हें 1000 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उनकी मांग है कि यह भत्ता 15000 रुपये प्रति महीने दिया जाना चाहिए तभी वह धरने से उठेंगे। उन्होंने कहा कि यह धरना जब तक जारी रहेगा जब तक उत्तर प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा नही करती है। कुछ दिन पहले राजस्थान और बिहार कॉलेज के छात्र-छात्राएं भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। वहां की सरकार ने उनकी मांग को मानकर भत्ता बढा दिया है। राजस्थान में 14000 प्रति माह और बिहार में 15000 प्रति माह भत्ता देना शुरू कर दिया है। उनकी भी यह मांग पूरी होनी चाहिए तभी सभी छात्र धरने से उठेंगे।


 यह भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई: शामली पुलिस ने संजीव जीवा गैंग के बदमाश को एके-47 के साथ दबोचा, 1300 से भी ज्यादा कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले काफी समय से छात्र यहां पर भी मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गुस्साए छात्रों ने वेटरनरी कॉलेज के गेट पर बैठकर धरना दिया और फिर नारेबाजी करते हुए वेटरनरी कॉलेज से प्रशासनिक भवन तक जुलूस भी निकाला।

ये हैं छात्रों की मांगें
1. उत्तर प्रदेश सरकार से मिलने वाले पशु चिकित्सक इंटर्न का मासिक भत्ता 1 हजार से बढ़ाकर 15 हजार किया जाए।
2.पशु चिकित्सक परास्नातक हुए पीएचडी स्कॉलर को फैलोशिप शुरू की जाए
3. हरियाणा में मासिक भत्ता 14 हजार कर्नाटक में 14 हजार  राजस्थान में 17 हजार और केरल में 17 हजार मिलता है, यहा भी शुरू की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें