फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी

Tue, 19 Sep 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र बीटेक र्थड ईयर का छात्र था और बनारस का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक छात्र का शव लेकर जाते साथी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या की सूचना पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीसीएस यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास रूम नंबर 99 में मंगलवार सुबह प्रशांत पुत्र नागेश पांडे निवासी बनारस बीटेक थर्ड ईयर द्वारा पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली गई। छात्रों में चर्चा है कि प्रशांत की चार विषयों में बैक आ गई थी। 

प्रशांत के साथ रूम में रहने वाले दो अन्य छात्र सुबह 8:00 बजे क्लास लेने के लिए कॉलेज चले गए थे। प्रशांत ने क्लास में जाने से मना कर दिया था। उसके बाद प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें