फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: मेरठ के एसएसपी ने दी बेड एंट्री, मुजफ्फरनगर में छीना इंस्पेक्टर का चार्ज, सोतीगंज से जुड़ा है मामला

Fri, 07 Jan 2022 12:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में कई थानों के इंस्पेक्टर रहे सुभाष अत्री को एसएसपी ने बेड एंट्री दी तो मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने उनका चार्ज छीन लिया। यह मामला मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर सुभाष अत्री को मुजफ्फरनगर एसएसपी ने भोपा थाने के चार्ज से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। मेरठ के एसएसपी के बेड एंट्री देने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


सुभाष अत्री मेरठ के कई थानों में तैनात रहे हैं। नौचंदी थाने में एसएसआई के बाद उनको रोहटा थाने का चार्ज दिया गया था। जिसके बाद वह परतापुर, सदर बाजार और ब्रह्मपुरी थाने के इंस्पेक्टर रहे हैं। इसके बाद उनका ट्रांसफर मुजफ्फरनगर कर दिया था। मुजफ्फरनगर में उन पर भोपा थाने का चार्ज था।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ब्रह्मपुरी में इंस्पेक्टर रहते हुए सुभाष अत्री पर आरोप लगा था कि उन्होंने चेसिस नंबर बदलकर गाड़ी बेचने वाले कुछ बदमाश पकड़े थे। आरोप था कि पुलिस ने रुपये लेकर आरोपी छोड़ दिए थे। उस समय एसएसपी अजय साहनी थे, उन्होंने इस मामले में जांच बैठा दी थी। अब जांच पूरी होने के बाद बेड एंट्री इंस्पेक्टर सुभाष अत्री को दी है। जिसके बाद एसएसपी मुजफ्फरनगर ने लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें