मेरठ के सरधना में एक युवक ने दोस्त की गर्दन से सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल वासिद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया।
सरधना के ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी वासिद (28) पुत्र रशीद अपने साथी के साथ मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद उसके दोस्त ने गोली मार दी। आरोपी मोहल्ला कुम्हारान का रहने वाला है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
वहीं घायल इलाज के लिए तड़पता रहा। युवक को गोली मारने की सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम के समय दोनों युवक नई मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोस्त ने मौका देखकर युवक की गर्दन से सटाकर गोली मार दी। आवाज सुनकर लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घायल वासिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो