मेरठ देहात क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए चुनाैती बन रहा है। इन आबादी क्षेत्रों की बढ़ती जनसंख्या इसकी बड़ी वजह बन रही है। ऐसे में एसएसपी ने तीन नई अस्थाई चाैकियों का गठन किया है।
मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने किठौर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांवों की जनसंख्या अधिक होने से हो रहे अपराध पर नियंत्रण के लिए गांव राधना, माछरा और कस्बा किठौर में अस्थायी तीन चौकियों का गठन किया है। थाने से अधिक दूरी होने के कारण गांव वाले काफी समय से पुलिस चौकी का गठन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इन चौकियों के अंतगर्त पड़ने वाले गांवों की जनता पुलिस चौकियों में जाकर अपनी समस्याएं आसानी से बता पाएगी और पुलिस जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर सकेगी। आपराधिक घटनाओं और अपराधियों पर भी प्रभावी रूप से अंकुश लगेगा। एसएसपी ने बताया कि जनता की मांग पर तीन अस्थायी चौकियों का गठन किया गया है। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।