धरनास्थल पर बैठे बुनकर व किसान
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को अतुल प्रधान ने केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जन परेशान है। बुनकर समाज की रोजी रोटी छीनी जा रही है। उन्हें भारी भरकम विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं। घोषणा के बावजूद किसानों के बिजली के बिल माफ नहीं किए गए।
धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
सपा विधायक ने कहा कि चेकिंग और छापे की आड़ में अवैध वसूली की जा रही है। कहा कि जरूरत पड़ी पर बिजली के उपकरण भी धरने में लाकर रखे जाएंगे। बुधवार को भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर धरनास्थल पहुंचे हैं।
धरनास्थल पर बनाया जा रहा भोजन
- फोटो : Amar Ujala
धरना स्थल पर ही कढ़ाई चढ़ाई, टेंट में ही सोए
धरने में शामिल हुए लोगों को धरना स्थल पर ही भट्ठी पर कढ़ाई चढ़ाकर आलू की सब्जी और पूड़ी खिलाई गई। रात्रि में सभी के सोने की व्यवस्था भी धरना स्थल पर की गई।
सपा विधायक अतुल प्रधान
- फोटो : Amar Ujala
शहर विधायक को कबूतरबाज बताया
धरने को संबोधित करते हुए बुनकर नेता बुंदू अंसारी ने शहर विधायक का नाम लिए बिना उनके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बुंदू अंसारी ने उन्हें कई बार कबूतरबाज कह कर संबोधित किया।
आखिरकार अतुल प्रधान ने उन्हें टोकते हुए कहा कि इस मंच से व्यक्तिगत बातें करना उचित नहीं है। वो भी हमारी पार्टी के विधायक हैं, जिन्हें धरने में आने का निमंत्रण दिया गया है।