फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, मलबे में दबी किशोरी

Wed, 08 Nov 2023 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Crime Report :  मेरठ के लिसाड़ी गेट में मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया और घर में कैद हो गई।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट में मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया और घर में कैद हो गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


15 वर्षीय छात्रा ने एसएसपी दफ्तर पर प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोसी युवक उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। उसने दोस्ती करने से इन्कार कर दिया और परिजनों को सारी बात बताई तो आरोपी छात्रा पर तेजाब डालने और अपहरण की धमकी देने लगा। डर के मारे छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया और घर में कैद हो गई। छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर मामले में समझौता का दबाव बनाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लिसाड़ी गेट पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। 

 

आसिफ हत्याकांड: पांचवें आरोपी को जेल भेजा
ब्रह्मपुरी पुलिस ने असिफ भारती हत्याकांड में फरार चल रहे पांचवें आरोपी सद्दीक नगर निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया है। बीते दस जुलाई को लिसाड़ी रोड पर आसिफ भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया था। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद

250 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया
एफएसडीए ने मंगलवार को 21 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और मिलावट के शक में जैनपुर सरधना से 250 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्र ने बताया कि रसगुल्ला, मिल्क केक, चमचम, बर्फी, पनीर, सरसो का तेल, पत्तीसा, पेठा, मोमोज चटनी, कोटेड चॉकलेट बादाम, खजूर बाइट, पिस्ता, मावा, बेसन और बेसन के लड्डू शामिल हैं। ये नमूने जैनपुर सरधना, इंचौली, शास्त्रीनगर, जगन्नाथपुरम, सराय काजी, मोहनपुरी, सुभाष नगर, हापुड़ रोड, रिठानी, सैनिक नगर सरधना और रुड़की रोड से लिए गए। इन नमूनों को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
 

75 पूर्व सैनिकों को नौकरी से निकाला 
कंकरखेड़ा की डिफेंस कॉलोनी में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के कार्यालय पर सैकड़ों पूर्व सैनिक इकट्ठा हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय ने 75 पूर्व सैनिकों को बिना बताए नौकरी से निकाल दिया और दो माह का वेतन भी रोक लिया। इसे लेकर पूर्व सैनिक जिलाधिकारी से मिले। कृषि विवि के नोडल सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि एक माह पहले संस्था को  टेंडर डालने के लिए कहा था। उन्होंने टेंडर नहीं डाला। इस कारण दूसरी कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी।

311 क्विंटल सरकारी राशन डकार गया डीलर, होगी रिपोर्ट 
शहर के लल्लापुरा में एक राशन डीलर ने राशन कार्ड धारकों का 311 क्विंटल गेहूं और चावल बाजार में बेच दिया। आपूर्ति विभाग की जांच में इसका खुलासा होने के बाद जारी की गई नोटिस का राशन डीलर ने जवाब भी नहीं दिया। अब इस मामले में राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। राशन कार्ड धारकों के सरकारी गेहूं व चावलों को हजम करने के लिए राशन डीलरों ने नया रास्ता निकाल लिया है। कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाया जा रहा है, लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा है। 

पत्नी और पड़ोसी पर दर्ज कराया झूठा मुकदमा
खरखौदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी और पड़ोसी के खिलाफ मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को आरोपी के रिश्तेदारों ने एसएसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सरधना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। ग्राम बधौनी निवासी अंजू अपने पति रविंद्र और दर्जनों ग्रामीणों के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। अंजू ने बताया कि उसकी छोटी बहन मंजू की शादी उसके ही देवर अरुण के साथ हुई थी, जो उनके पड़ोस में ही रहता है। आरोप लगाया कि अरुण शराब पीकर अक्सर उसकी बहन मंजू के साथ मारपीट करता है। दो नवंबर को अरुण ने पत्नी मंजू और पड़ोसी मनवीर के खिलाफ मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, ग्रामीणों ने इस मुकदमे को झूठा बताते हुए निरस्त किए जाने की मांग की।  

 
विज्ञापन

पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबी किशोरी
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से किशोरी मलबे के नीचे दब गई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। 

ऊंचा सद्दीक नगर निवासी साहिल ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी जीशान के मकान में काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को उसकी 16 वर्षीय बहन आलिया घर में काम कर रही थी। तभी पड़ोसी के मकान की निर्माणाधीन दीवार गिरने से आलिया मलबे में दब गई। किशोरी का शोर सुनकर मौके पर भीड़ लग गई और लोगों ने किशोरी को मलबे से बाहर निकला। ई-रिक्शा में डालकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें