फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज के खुलेंगे बड़े राज: फॉरेंसिक टीम खंगालेगी कबाड़ियों के कनेक्शन, कार्रवाई तेज

Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में अब फॉरेंसिक टीम सोतीगंज के कबाड़ियों के राज खोलेगी। टीम ने अभी तक 10 बाइकों के इंजनों के नंबर तलाश लिए हैं। फॉरेंसिक टीम तेजी से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोतीगंज से बरामद हुए वाहनों के इंजनों और अन्य पुजों का राज फॉरेंसिक टीम खोलेगी। इसके लिए गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला से दो सदस्यीय टीम पहुंची है। टीम ने सदर थाने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल 34 बाइकों में से 10 के इंजनों के नंबर तलाशने में टीम कामयाब हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कबाड़ियों के गोदाम खंगाल कर काफी संख्या में चार पहिया, दोपहिया सहित अन्य वाहनों के इंजन बरामद किए गए। इनमें काफी इंजन ऐसे मिले, जिनके नंबर घिस दिए गए थे। यह इंजन किसके थे और कहां से यहां पहुंचे, इसका पता पुलिस को लगाना है। इसका जिम्मा जनपद गाजियाबाद की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को सौपा गया है। बुधवार को प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक शफीक अहमद ने करीब 10 बाइक इंजन के इंजन नंबर ढूंढ निकाले। अभी 24 चारपहिया गाड़ियों के इंजन भी टीम के पास हैं। इनका ब्योरा जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन


आरटीओ से संपर्क करेगी पुलिस
जिन इंजनों के नंबरों का पता चला है, उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आरटीओ से संपर्क करेगी। इससे वाहन के असली मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही इंजन के चेसिस नंबर निकालकर आरटीओ को भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

एफएसएल टीम को 34 इंजन दिए गए थे, जिनमें से 10 बाइक के इंजन नंबर पता करने में सफलता मिली है। जल्द सभी का विवरण जुटाकर उनका इतिहास खंगाला जाएगा। - सूरज राय, एएसपी कैंट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें