सुसाइड नोट छोड़ फरार हुआ प्रणव
प्रणव कोहली की मां मोनिका व पत्नी विनीता ने बताया शुरुआत में उन्हें डील पर विश्वास हो गया। आरोप है कि प्रणव ने कंपनी से 16.65 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया। उसने कंपनी की हस्ताक्षरयुक्त चेकबुक भी चुरा ली। इससे भी पैसे निकाले गए। जिन कंपनियों ने प्रणव ने 16.65 करोड़ की डील कराई थी उनमें से कई कंपनियां फर्जी हैं तो कई बंद हो चुकी हैं।
आरोप है कि 19 अक्तूबर को प्रणव घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गया। नोट में लिखा कि 15 करोड़ का नुकसान हो गया है, मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। तहरीर के मुताबिक तलाशने पर प्रणव का पता चला। उससे पता चला कि उसके साथ सभी सात कंपनियां धोखाधड़ी में शुरू से ही शामिल थीं। मोनिका और विनीता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
स्टैग के मालिक राकेश कोहली के परिवार का यह विवाद अब थाने में है। पुलिस को जो तहरीर दी गई है उसमें प्रणव कोहली का पता बांबे बाजार बताया गया है, जबकि मोनिका और विनीता ने अपना पता मंगल पांडे नगर बताया है। उधर विवेचक संत शरण सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।