फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लिसाड़ीगेट में जिम ट्रेनर व उसके साथी पर सर्राफ ने फेंका तेजाब, झुलसे, आरोपी फरार

Wed, 16 Mar 2022 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एक सरार्फ ने एक जिम ट्रेनर और उसके साथी पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़ितों ने सरार्फ पर पैसे लेकर जेवरात नहीं बनाने का आरोप लगाया है। वहीं झुलसे दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
meeut crime news, acid attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में बुधवार को जाकिर कॉलोनी में सर्राफ से रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान सराफा शहजाद उर्फ राजू ने जिम ट्रेनर नूर आलम और सिकंदर भतीजे नूरीस पर तेजाब फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सोहराब गेट सराय वहलीम निवासी नूर आलम उर्फ सिकंदर का हापुड़ अड्डे सूर्य प्लाजा पर जिम खोल रखा है। सिकंदर का कहना है कि उसने 2 महीने पहले उसनें पांच लाख रुपये सर्राफ शहजाद को  जेवरात बनवाने के लिए दिए थे।  

यह भी पढ़ें: Rapid Rail: पहला कोच पहुंचा दुहाई, वैलवेट की सीटें और मिलेगा वाई-फाई, ये होंगी खास सुविधाएं, मार्च-2023 में फर्राटा भरेगी रैपिड
विज्ञापन


बुधवार को नूर आलम भतीजा नूरीस, हारून दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि सर्राफ रुपए लेने के बाद भी जेवरात नहीं बना रहा हैं। बुधवार को जिम ट्रेनर औंर भतीजा और एक साथी सराफा की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसके बाद सर्राफ ने तेजाब की बोतल से हमला कर बोल दिया।

जिम ट्रेनर और उसका साथी तेजाब से झुलस गए। वारदात के बाद हापुर रोड पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आए।

सराफा ने लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए ब्याज पर पैसे लेने की बात कही हैं। जिला अस्पताल में  उपचार के भर्ती कराया है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि रुपये लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सराफा को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें