फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इंजीनियर से तय हुआ महिला सिपाही का रिश्ता, फिर अचानक बिगड़ी बात, थाने पहुंचा मामला और...

Wed, 16 Mar 2022 01:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

महिला सिपाही का इंजीनीयिर के साथ रिश्ता तय हुआ। लेकिन कुछ ही दिन बाद रिश्ता टूट गया। महिला सिपाही ने थाने में तहरीर दी है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
शादी सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिये हुआ इंजीनियर और महिला सिपाही का रिश्ता शादी से पहले टूट गया। मामला मेडिकल थाने तक पहुंच गया है। महिला सिपाही ने इंजीनियर पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने मंगलवार को इंजीनियर के परिजनों को थाने बुलाया और हिदायत दी है कि अब महिला सिपाही को परेशान किया तो पूरा परिवार जेल चला जाएगा। इंजीनियर के परिवार के लोगों ने पुलिस से कहा कि उनका बेटा दोबारा कांस्टेबल को परेशान नहीं करेगा।

विज्ञापन


शामली के कैराना निवासी एक युवक रेलवे में इंजीनियर है। छह महीने पहले शादी कराने वाली एक साइट के जरिये इंजीनियर की मुलाकात चित्रकूट में तैनात महिला कांस्टेबल से हुई है। महिला कांस्टेबल मूल रूप से कानपुर देहात की निवासी है। पिता शास्त्रीनगर स्थित एक बैंक में मैनेजर है व जागृति विहार में आवास है। 

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इंजीनियर और महिला कांस्टेबल के परिवार की आपस में बातचीत हुई और दोनों का रिश्ता तय हो गया। करीब तीन महीने रिश्ता भी चला और दोनों के बीच मुलाकात जारी हो गई। करीब एक महीने पहले किसी बात को लेकर महिला कांस्टेबल ने इंजीनियर से बात करनी बंद कर दी है और शादी भी करने से इनकार कर दिया। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि पिछले 15 दिन से इंजीनियर उसे धमकी देता है कि अगर शादी नहीं हुई तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज

समझौता नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी 
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दोनों के परिवार के लोगों को एक मौका दिया गया है। दोनों में समझौता नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें