मेरठ में एक सरार्फ ने एक जिम ट्रेनर और उसके साथी पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़ितों ने सरार्फ पर पैसे लेकर जेवरात नहीं बनाने का आरोप लगाया है। वहीं झुलसे दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
मेरठ के लिसाड़ीगेट में बुधवार को जाकिर कॉलोनी में सर्राफ से रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान सराफा शहजाद उर्फ राजू ने जिम ट्रेनर नूर आलम और सिकंदर भतीजे नूरीस पर तेजाब फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सोहराब गेट सराय वहलीम निवासी नूर आलम उर्फ सिकंदर का हापुड़ अड्डे सूर्य प्लाजा पर जिम खोल रखा है। सिकंदर का कहना है कि उसने 2 महीने पहले उसनें पांच लाख रुपये सर्राफ शहजाद को जेवरात बनवाने के लिए दिए थे।
बुधवार को नूर आलम भतीजा नूरीस, हारून दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि सर्राफ रुपए लेने के बाद भी जेवरात नहीं बना रहा हैं। बुधवार को जिम ट्रेनर औंर भतीजा और एक साथी सराफा की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसके बाद सर्राफ ने तेजाब की बोतल से हमला कर बोल दिया।
जिम ट्रेनर और उसका साथी तेजाब से झुलस गए। वारदात के बाद हापुर रोड पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
सराफा ने लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए ब्याज पर पैसे लेने की बात कही हैं। जिला अस्पताल में उपचार के भर्ती कराया है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि रुपये लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सराफा को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।