सरदार परविंदर सिंह ने कहा अभी लोग करोना महामारी से पूरी तरह निकले नहीं है, फिर भी भाजपा सरकार जनता पर महंगाई की मार मार रही है। हमारा सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को कम किया जाए।
पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में मेरठ में समाजवादी पार्टी मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने महंगाई के विरोध मे ग्राम मुरलीपुर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में मेरठ कैंट विधानसभा के क्षेत्र ग्राम मुरलीपुर में रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में सिलेंडर को फांसी देकर प्रदर्शन करने पहुंचे। धरना प्रदर्शन जिसका आयोजन हामिद चौधरी ने किया।
सरदार परविंदर सिंह ने कहा अभी लोग करोना महामारी से पूरी तरह निकले नहीं हैं, फिर भी भाजपा सरकार जनता पर महंगाई की मार मार रही है। हमारा सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द रसोई गैस पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को कम किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में जयकरण भूटानी, अरुण यादव, संजीव वर्मा, ओम प्रकाश यादव, ओवैस खान, अभिषेक शाक्य, विकास यादव, कुलदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, मास्टर डालचंद, सलाउद्दीन सैफी, खालिद मास्टर, आदि लोग मौजूद रहे।