फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : शहर के अंदर रिंग रोड का जाल आसान करेगा सफर, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 26 Mar 2021 01:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • टुकड़ों में बन रही रिंग रोड, मवाना रोड से रुड़की रोड का प्रस्ताव तैयार
  • किला रोड से गंगानगर, गढ़ रोड से हापुड़ रोड जोड़ने के लिए कार्य शुरू
विज्ञापन
Jam in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल बिछाने के साथ ही शहर में जाम को खत्म करने की भी कवायद चल रही है। इसके लिए हिस्सों में रिंग रोड बनाने की तैयारी है। रिंग रोड का निर्माण एमडीए की महायोजना 2021 में भी प्रस्तावित है। कई विभाग सड़कों को आपस में जोड़ने का कार्य भी करने लगे हैं, ताकि गढ़, बिजनौर, हरिद्वार, हापुड़, दिल्ली से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर से ही निकाला जा सके।

विज्ञापन


अब मवाना रोड से रुड़की रोड के 12 किमी के हिस्से में रिंग रोड की योजना प्रस्तावित की गई है। इसका जिम्मा आवास विकास परिषद, एमडीए और एनएचएआई ने लिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कई प्वाइंट एक वर्ष के अंदर जुड़ जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक डीके चतुर्वेदी का कहना है कि अभी मवाना रोड से रुड़की रोड का एलाइनमेंट बना रहे हैं। करीब छह महीने निर्माण कार्य शुरू होने में लगेंगे।  

ये है योजना
मवाना रोड से रुड़की रोड: 
एनएचएआई को जिम्मेदारी दी गई है। 12 किमी के इस प्रोजेक्ट में सर्वे होना है। निर्माण कार्य शुरू होने में छह महीने लगेंगे।

मवाना रोड से किला रोड: 
कार्य लगभग पूरा हो गया है। एमडीए ने 45 मीटर चौड़ी 2400 मीटर सड़क बनाई है। तीन महीनों में सड़क पूरी हो जाएगी।

गढ़ रोड से हापुड़ रोड: 
काली नदी से हापुड़ रोड पर मिलने वाली चार किमी सड़क में दो किमी का हिस्सा आवास विकास और दो किमी एमडीए का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें