इस योजना के लिए ये जरूरी कागजात -
माता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, राशनकार्ड, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, परिवार सदस्यों के आधार कार्ड।
मेरठ में अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। समाचार पत्र वितरकों के लिए लगाए जा रहे शिविर में श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम-2008 के लिए पंजीकरण कराए जाएंगे। शिविर का शुभारंभ सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस योजना में पंजीकरण कराने वाले समाचार पत्र वितरकों को स्वास्थ्य बीमा के रूप में पांच लाख रुपये, दुर्घटना बीमा के तौर पर दो लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी भी योजना की जानकारी भी श्रम विभाग की टीम से समाचार पत्र वितरक ले सकेंगे। इससे पहले भी अमर उजाला लगातार समाचार वितरकों के लिए शिविर का आयोजन करता रहा है।
जनवरी में श्रमयोगी मानधन योजना के लिए भी शिविर का आयोजन किया गया था। इस योजना के लिए भी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और अन्य कामगार शामिल हो सकते हैं। अमर उजाला ने इसके लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से जनसेवा केंद्र सहायक अमर उजाला कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे। जिससे समाचार पत्र वितरक आसानी से अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेकर पंजीकरण करा सकें।