फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिडएक्स हादसा: DM के हस्तक्षेप से NCRTC ने गठित की जांच कमेटी, ऐसे गिरा था स्लैब, तीन मजदूरों की हालत नाजुक

Mon, 17 Jul 2023 03:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ रैपिडएक्स हादसा : डीएम दीपक मीणा के हस्तक्षेप के बाद NCRTC ने तीन अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की है। जानिए आखिर स्लैब कैसे गिरा था।
विज्ञापन
रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा था स्लैब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर रविवार की देर रात करीब ढाई बजे रैपिडएक्स के पिलर का स्लैब सपोर्ट न लगाने की वजह से गिरा। बतया गया कि निर्माण के दौरान इंजीनियर स्तर के अधिकारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


वहीं, डीएम दीपक मीणा ने पुलिस की मौका-मुआयना रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह से बातचीत की है। डीएम के हस्तक्षेपर पर एनसीआरटीसी ने घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई है।

उधर, इस घटना में घायल तीन मजदूर भोजपुर, बिहार निवासी भोला (24), धर्मेंद्र (20) और महेंद्र कुमार (19) की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को आईसीयू में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल
विज्ञापन

आठ मजदूर हुए थे घायल
बताया गया कि रविवार देर रात करीब ढाई बजे रैपिडएक्स ट्रेन के कर्मचारी पिलर का स्लैब रख रहे थे, इसी दौरान अचानक से स्लैब भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: जिगर के टुकड़ों को कफन में देख बेसुध हुईं माताएं, बच्चों की चीख से सिहर उठा हर कोई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें