फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पत्नी को अपशब्द कहने पर किया था चचेरे भाई का मर्डर, आरोपी को जेल भेजा

Fri, 24 Nov 2023 12:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Ranu Murder Case : मेरठ के बाफर गांव में विनीत उर्फ रानू पुत्र जयचंद्र की हत्या तीन दिन पूर्व उसके चचेरे भाई मोहित पुत्र ओमपाल ने अपने ही घर में तमंचे से सिर में गोली मार कर की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जानीखुर्द के गांव बाफर निवासी विनीत उर्फ रानू की हत्या आरोपी की पत्नी को अपशब्द कहने पर की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मोहित उर्फ मेहकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या करने में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


गांव बाफर निवासी विनीत उर्फ रानू पुत्र जयचंद्र की हत्या तीन दिन पूर्व उसके चचेरे भाई मोहित पुत्र ओमपाल ने अपने ही घर में तमंचे से सिर में गोली मार कर की थी। घटना के बाद मोहित फरार हो गया था। 

पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना में नामजद मोहित उर्फ मेहकी को मुखबिर की सूचना पर बागपत फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोहित के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी प्रजंत त्यागी ने बताया कि विनीत गांव के पप्पू के कृषि फार्म पर काम करता था। घटना के दिन भी विनीत फार्म पर काम करने के लिए गया था। आरोपी मोहित उसके पास फार्म पर पहुंचा। जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद मोहित स्कूटी से विनीत के साथ अपने घर आया। मोहित के घर पर विनीत ने मोहित की पत्नी को कुछ अपशब्द कह दिए। जिससे गुस्साए मोहित ने आवेश में आकर विनीत की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मौके पर ही विनीत की मौत हो गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें