फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा नेता को प्रॉपर्टी डीलर ने दी जान से मारने की धमकी, तहरीर में बताई ये वजह

Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा भाजपा नेता को हाईवे पर तीन प्रॉपर्टी डीलरों ने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा भाजपा नेता को हाईवे पर तीन प्रॉपर्टी डीलरों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि तीनों प्रॉपर्टी डीलर जबरन उसके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी मुदित शर्मा भाजपा किसान युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष हैं। भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने काफी समय पूर्व खिर्वा फ्लाईओवर के पास एक प्लॉट लिया था, जिसका बैनामा भी उन्हीं के नाम पर है। कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया था। दोनों पक्षों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: बदलाव की रफ्तार: वेस्ट UP के लिए लाइफलाइन साबित होगी नमो भारत ट्रेन, आज से मोदीनगर नॉर्थ तक संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह बाइक से प्लॉट पर आए थे। लौटते वक्त रास्ते में आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और अभद्रता करते हुए धमकी दी। उन्होंने प्लॉट नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी।

भाजपा नेता ने परिजनों को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद भाजपा नेता परिजनों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें