उपचार के दौरान मेरठ के कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही से गर्भवती की जान गई है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी के लिए भेज दिया है।
यह मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी सैनिक विहार का है। अरुण का विवाह करीब 8 माह पहले शिवानी से हुआ था। शिवानी 5 माह की गर्भवती थी उसे कई दिन से लगातार परेशानी हो रही थी परिजन 3 दिन पहले आशुतोष अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आए चिकित्सकों ने चेकअप किया तो दोनों की जान को खतरा बताया और उसे एडमिट कर लिया। विवाहिता की तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने मंगलवार को गर्भ की सफाई कर दी गई। इसके बाद उन्होंने शिवानी को घर भेज दिया।