नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर निवासी दीन मोहम्मद का आठ दिन पहले भावनपुर थानाक्षेत्र के स्याल गांव में मिला था। पुलिस ने मामले में एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
मेरठ में जनसेवा केंद्र संचालक दीन मोहम्मद की हत्या के मामले में समाज कल्याण विभाग का एक कर्मचारी जावेद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जावेद व दीन मोहम्मद में सरकारी कार्यों को लेकर आपस में रंजिश थी।
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर निवासी दीन मोहम्मद का आठ दिन पहले भावनपुर थानाक्षेत्र के स्याल गांव में मिला था। दीन मोहम्मद को तीन गोली लगी हुई थी। इस मामले में नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
नौचंदी थाना पुलिस व एसओजी की टीम लगातार हत्यारोपी की तलाश में लगी थी शनिवार देर रात पुलिस ने समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कर्मचारी जावेद ने बताया कि दीन मोहम्मद की हत्या के लिए उसने पांच लाख में एक शूटर किया था। पुलिस अभी शूटर की तलाश कर रही है।