फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में गांव के बाहर युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Sun, 10 Jul 2022 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में एक गांव के बाहर युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सरधना थानाक्षेत्र में गांव के बाहर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना में छोटी मंढियाई गांव के बाहर युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं शव के पास ही एक हेलमेट भी पड़ा मिला है। हालांकि आसपास कोई वाहन नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें