फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जिले के सराफ को बेचा गया था हरियाणा से लूटा गया सोना, मेरठ पुलिस ने किया बरामद

Wed, 14 Aug 2019 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद से लूटे गए 35 तोला सोने में से 15 तोला सोना कंकरखेड़ा पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद कर लिया। इस सोने को हड़पने के आरोपों को लेकर कंकरखेड़ा व हरियाणा पुलिस में तनातनी चल रही थी। दोनों राज्यों की पुलिस एक-दूसरे पर सोना गायब करने के आरोपों को लेकर जांच चल रही थी। वहीं, कंकरखेड़ा के योगीपुरम चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने सस्पेंड तक कर दिया था। 

विज्ञापन


प्रेम-संबंधों में मौसेरी बहन ने सात साल की बच्ची को किया अगवा, हत्या की आशंका, हंगामा

ये था मामला 
करीब दो माह पूर्व फरीदाबाद में बदमाशों ने डकैती डाली थी। जहां से करीब 35 तोला सोना व सामान लूटा था। हरियाणा पुलिस ने इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी अब्दुल्लापुर, नरेंद्र सिंह निवासी मुजफ्फरनगर व शहजाद उर्फ पहलवान पुत्र मोहम्मद लाल निवासी शामली को जेल भेजा था लेकिन लूटा गया सोना बरामद नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन

चोरी का बनाया था बहाना
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के अनुसार इमरान की दो बीवियां गुलशन व चांदनी वर्तमान में क्षेत्र के शोभापुर में रह रही थीं। लूट के बाद सारा सोना इमरान ने दोनों को रखने के लिए दे दिया था। लेकिन दोनों ने 12 जुलाई को सोना इमरान के रिश्तेदार महबूब पुत्र हकीम निवासी शोभापुर को देने के साथ पुलिस को सूचना दे दी कि उनके घर चोरी हो गई। जिसमें चोर घर में से करीब 35 तोला सोना चोरी करके ले गए।

सूचना पर योगीपुरम चौकी इंचार्ज राजकुमार मौके पर पहुंचे थे। जिन्होंने जांच के बाद महबूब को हिरासत में लेकर पूछताछ कर करीब छह तोला सोना बरामद किया था। बाकी सोना बरामद नहीं हुआ था।

इंग्लैंड: मेरठी लाल का अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा, परिवार में खुशी का मौहाल

वहीं, फरीदाबाद पुलिस को महबूब के पकड़े जाने और सोना बरामदगी का पता चला तो उसने बाकी सोने के बारे में महबूब से पूछा। महबूब ने दरोगा राजकुमार को सोना देना बताया था। बरामद सोने की जीडी में एंट्री न करने और सोना गायब करने का आरोप लगने पर कंकरखेड़ा चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर पर जांच बैठ गई थी।
विज्ञापन

फांस बना सोना
सोना गले की फांस बनने पर कंकरखेड़ा पुलिस ने महबूब से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लालच में आकर यह सोना लेकर गाजियाबाद में अपने साले नफीस व साली रिहाना के पास पहुंचा और वहां पर एक सराफ को करीब पांच तोला सोना 72 हजार में बेच आया था।

अब पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 10 तोला सोना और 72 हजार रुपये बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाकी सोना इमरान की पत्नियों के पास है, जो फरार हैं। वहीं, इंस्पेक्टर ने बताया कि संयुक्त प्रेस वार्ता करने के लिए हरियाणा पुलिस को बुलाया गया। लेकिन वह नहीं आई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें