फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : कंकरखेड़ा से अपहृत नौ साल के छात्र को पुलिस ने किया बरामद, तेहरे भाई समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रिंस को वापस लौटाने के एवज में बदमाशों ने 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। 24 घंटे में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने प्रिंस को सकुशल लिसाड़ी गेट इलाके से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
बरामद छात्र के साथ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में नौ साल का प्रिंस पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया प्रिंस को अगवा करने में उसका तेहरा भाई रजत और उसके चार साथी शामिल थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


कंकरखेड़ा के नंगला ताशी निवासी जयसिंह का नौ साल का बेटा प्रिंस बुधवार को अगवा कर लिया था। पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

प्रिंस को वापस लौटाने के एवज में बदमाशों ने 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। 24 घंटे में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने प्रिंस को सकुशल लिसाड़ी गेट इलाके से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने इस घटना का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया कि प्रिंस को उसके ताऊ के बेटे रजत ने अपने चार दोस्तों जुबेर जुनेद सुमित अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अगवा किया था।
विज्ञापन


रजत का अपने चाचा जय सिंह से विवादथा जिसके चलते उसने यह वारदात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें