फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दुष्कर्म जैसी वारदातों पर भी संजीदा नहीं पुलिस, नहीं की कार्रवाई, एसएसपी ने जांच बैठाई

Thu, 05 Oct 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस दुष्कर्म जैसी वारदातों को लेकर भी गंभीर नहीं है। इंचौली में दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की। वहीं पुलिस की शिकायत मिलने पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के इंचौली में शराबी ने घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता का परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को उन्होंने एसएसपी दफ्तर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र दिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां घरों में झाड़ू-पोंछा लगाकर और बर्तन साफ कर परिवार का पालन पोषण करती है। शिकायत के अनुसार दो अक्तूबर को वह काम करने घर से बाहर गई थी।

इस दौरान उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी तभी पड़ोस का रहने वाला शराबी उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें