फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट्रोल पंप के मैनेजर से सात लाख रुपये लूटने वाले छात्र गिरफ्तार, कॉलेज का खर्च उठाने के लिए की थी वारदात

Fri, 01 Jul 2022 03:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पेट्रोल पंप के मैनेजर से सात लाख रुपये की लूट करने वाले आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रों ने पूछताछ में बताया कि कॉलेज का खर्च उठाने के लिए लूट की थी।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के दो मैनेजर से सात लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को मोदीनगर के छात्रों ने अंजाम दिया था। छात्रों ने कॉलेज का खर्च उठाने के लिए ही सात लाख लूटे थे। पुलिस ने आरोपी तीन छात्र को गिरफ्तार कर तीन लाख 36 हजार की रकम बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तीन दिन पहले घटना हुई थी। बताया कि मोदीनगर के रहने वाले यश उर्फ कुणाल का साथी पेट्रोल पंप पर पहले काम करता था। यश ने ही लूट की योजना बनाई थी। उसने अपने साथी हर्ष, प्रिंस, संदीप, हिमांशु और प्रिंस उर्फ दरोगा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 

यह भी पढ़ें: Sajid Murder Case: अब परिवार को आया धमकी भरा फोन, दहशत में परिजन, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हर्ष, प्रिंस और संदीप को कंकरखेडा पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तीन लाख, 36 हजार की रकम बरामद कर ली गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी ग्रेजुएशन कर रहे हैं। कॉलेज का खर्च उठाने के लिए सभी ने वारदात को अंजाम दिया है। किसी भी छात्र का पुराना कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि कई बार पहले वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को भी अंजाम दे चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें