घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं गैंगस्टर सनी व उसके साथियों ने हरियाणा में सरेंडर कर दिया था।
कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गैंगस्टर की मां उषा पत्नी नागेंद्र काफी समय से फरार चल रही थी।
गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जहां पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।