सरधना क्षेत्र के गांव दबथुवा गढ़ी में एक सुअर ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। इसके चेहरे को लेकर ग्रामीण कई तरह के धार्मिक विचार रखने लगे। कई लोग उसकी पूजा करने लगे।
विज्ञापन
गांव में पूजा अर्चना करते ग्रामीण। बच्चों के लिए भी कौतुहल का विषय रहा।
- फोटो : अमर उजाला
गांव दबथुवा गढ़ी निवासी राकेश पुत्र सतपाल सुअर पालन करता है। रविवार सुबह गर्भवती सुअर ने कुल 11 बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चा विचित्र रूप में पैदा हुआ तो लोग हैरत में पड़ गए। उसे देखने के लिए मौके पर लोग एकत्र हो गए।
कुछ लोगों ने दैवीय स्वरूप मानकर पूजा-पाठ करते हुए चढ़ावा भी चढ़ाया। हालांकि शाम के समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को ढोल नगाड़ों के साथ समाधि दे दी।