फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का मामला : पंचायत का फरमान- शादी कर लो, पर छोड़ना पड़ेगा गांव 

Mon, 07 Mar 2022 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक ही गांव और बिरादरी का प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले भोपा से फरार हुआ प्रेमी युगल रविवार शाम थाने पर पहुंच गया। दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए, इस दौरान युगल शादी की जिद पर अड़ गया। युगल नहीं माना तो पंचायत बैठ गई और दोनों को शादी करने की अनुमति दे दी, लेकिन साथ ही शर्त रख दी कि उन्हें गांव छोड़ना होगा। 

विज्ञापन


युवक सचिन मूलरूप से गांव तिस्सा का रहने वाला है और पिछले दस साल से उसका परिवार भोपा में रह रहा है। सचिन व युवती रुमा अनुसूचित जाति और भोपा के एक मुहल्ले से हैं। शादी की लिखित सहमति पर लगभग एक दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। रात हो जाने पर युगल को एक रिश्तेदारी में रोका गया है और सोमवार को गांव से चले जाने को कहा है। युवक कोल्हू में मजदूरी करता है। 

एसओ पंकज राय ने बताया कि दोनों पक्ष फैसले और कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए सहमत है। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि ये गांव में रहेंगे तो भविष्य में एक-दूसरे पक्ष पर छींटाकशी कर माहौल खराब कर सकते हैं, दोनों के भविष्य को लेकर फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें