दस मार्च को सात विधानसभा क्षेत्रों की दो स्थानों पर होने वाली मतगणना के लिए आज कर्मचारियों को एसडी सदर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए तीन मार्च को राष्ट्रीय सूचना केंद्र कलक्ट्रेट से कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जा चुकी है। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाईं जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए मतगणना का प्रशिक्षण कराया जाएगा। एक टेबल पर चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सरधना, हस्तिनापुर, सिवालखास की मतगणना मोदीपुरम स्थित कृषि विवि और कैंट, किठौर, शहर और दक्षिण की मतगणना लोहियानगर मंडी में सुबह आठ बजे से शुरू होगी।