फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ या मुंबई: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बताया, चुनाव के बाद कहां रहेगा उनका ठिकाना

Sun, 21 Apr 2024 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के बाहरी प्रत्याशी होने को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के बाद उनका स्थाई ठिकाना आखिर कहां रहेगा।
विज्ञापन
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है। इस बार 400 पार का नारा साकार होते दिखेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं यूपी की सभी सीटों पर विजय होगी। यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल ने सूरजकुंड रोड स्थित मीडिया सेंटर पर पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन

 

प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ में लोगों का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है। चुनाव के बाद क्या वह मेरठ में रहेंगे या मुंबई चले जाएंगे, इस सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव के बाद मेरा ठिकाना मेरठ ही रहेगा। 

उन्होंने कहा कि मुझे बाहरी बताया जा रहा है, वे लोग नहीं जानते कि मेरा जन्म मेरठ में हुआ है। यहीं पर परवरिश हुई है। पहले चरण के मतदान के बाद हवा बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी के कहने से हवा नहीं बदलती है। 
विज्ञापन

अरुण गोविल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कामों से आदर्श स्थापित किया। जनता का आशीर्वाद हमें लगातार मिल रहा है। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का है। विपक्षी गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा। महापौर रहते हुए उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें