फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Nikay Chunav: छह विशेष श्रेणी के वार्डों में प्रशासन की टीम करेंगी निगरानी, दो वार्डों में लगेगी ईवीएम

Wed, 10 May 2023 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दूसरे चरण का मतदान कल 11 मई को होना है। छह वार्डों को विशेष श्रेणी में रखा गया है। प्रशासन की टीम  इन वार्डों की निगरानी करेंगी। वार्ड 75 और 81 में 2-2 ईवीएम लगेंगी।
 
विज्ञापन
EVM - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ नगर निगम के अलग-अलग 6 वार्डो को विशेष श्रेणी में रखा है। जिसमें प्रशासन की अलग टीम निगरानी के लिए लगाई गई हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि निगम के 90 वार्डो में से चार ऐसे वार्ड है, जिसमें दो प्रत्याशी हैं और आमने-सामने का कड़ा मुकाबला है। इन चारों वार्डो में लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। शांतिपूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ प्रत्याशी की भी है। जिसको देखते वहां पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है।

विज्ञापन

 
वार्ड-32 सिविल लाइन में भाजपा प्रत्याशी ललित नागदेव की पत्नी मालविका नागदेव के सामने निर्दलीय प्रत्याशी अनुराधा गुलाटी, वार्ड-50 में भाजपा प्रत्याशी संजय सैनी के सामने रालोद प्रत्याशी युवराज सिंह, वार्ड-51 में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र उपाध्याय के सामने निर्दलीय रमेश उपाध्याय और वार्ड-58 में भाजपा प्रत्याशी अंशुल गुप्ता के सामने निर्दलीय सुमित शर्मा है।

यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav: नौ हजार पुलिसकर्मियों की निगरानी में होगा चुनाव, ड्रोन से रखी जाएगी भी नजर
विज्ञापन


इन चारों वार्ड में आमने-सामने का मुकाबला है। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी को जिताऊ बताकर दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों पर टिप्पणी कर रहे है। जिसकी शिकायत गोपनीय तरीके से लगातार प्रशासन के पास आ रही है। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि इस वार्डो पर विशेष नजर है।  

विज्ञापन

दो वार्डो में लगेगी ईवीएम 
पार्षद पद के लिए लिसाड़ीगेट के शाहजहां कॉलोनी वार्ड-75 में और तारापुरी के वार्ड-81 में 18-18 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी हुई है। इन दोनों वार्डो में प्रशासन को दो-दो ईवीएम लगानी है। एडीएम वित्त पंकज वर्मा का कहना है कि ईवीएम में 16 चुनाव चिंह्न होते है। जिसमें 15 प्रत्याशी और 16 चिंह्न नोटा का होता है। नोटा का चिह्न अनिवार्य है। 

316 वार्ड में 16.09 लाख मतदाता
 निकाय का वार्ड            पुरुष मतदाता       महिला मतदाता        कुल मतदाता
 नगर निगम मेरठ           663174     594266    1257440
 नगर पालिका मवाना       37068    34409    71477
 नगर पालिका सरधना     28566     26767    55333
 नगर पंचायत खरखौदा          5958    5624    11582
 नगर पंचायत सिवाला खास     10798    9996     20794
 नगर पंचायत हस्तिनापुर        12704     11488     24192
 नगर पंचायत किठौर           11496    10714    22210
 नगर पंचायत परीक्षितगढ़        9409    8588     17997
 नगर पंचायत लावड़         10474     10151     20625
 नगर पंचायत बहसूमा        5830     5568     11398
 नगर पंचायत फलावदा         8718     8289    17007
 नगर पंचायत करनावल        5399     4650     10049
 नगर पंचायत दौराला          10494    9378    19872
 नगर पंचायत शाहजहांपुर        7838    7401      15239
 नगर पंचायत हर्रा           7718     7282     15000
 नगर पंचायत खिवाई        10307     9309    19616
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें