प्रियंका के फैसले का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
मेरठ में महिला कांग्रेस कमेटी ने महासचिव प्रियंका गांधी के 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि 160 महिला विधायक उत्तर प्रदेश में जब जीत कर आएंगी तो किसी भी महिला पर अत्याचार करने की हिम्मत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क
इस दौरान प्रदेश सचिव नसीम खान, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, संगठन प्रभारी महेंद्र शर्मा व अनिल शर्मा ने महिला नेत्रियों को मिठाई खिलाकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान ऊषा चिन्योट, सपना सोम, राहिला बेगम, किरण बाला, सुशीला कोहली, शारदा सिंह, रेणु शर्मा, मनजीत सिंह कोछड़, आशाराम, देश पाल गुर्जर, राकेश मिश्रा, अमित गोयल, नईम राणा, नसीम सैफी आदि मौजूद रहे।