फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार: ...जब सीसीएसयू में महिला प्रोफेसर को कुलपति नियुक्त किया

Thu, 23 Dec 2021 08:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 56 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला प्रोफेसर को कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. संगीता शुक्ला सीसीएसयू की नई कुलपति नियुक्त हुई हैं।
विज्ञापन
प्रो. संगीता शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल-कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रो. संगीता शुक्ला को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया है। वे जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति रही हैं। गुरुवार शाम को कुलपति कार्यालय में फैक्स के जरिए उनकी नियुक्ति का आदेश आया।

विज्ञापन


सीसीएसयू के 56 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला प्रोफेसर को कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. संगीता शुक्ला का जन्म 11 जुलाई 1961 को हुआ था। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से एमएससी, पीएचडी व डीएससी किया है। एमएससी में वे गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


बताया गया कि 28 नवंबर को कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा का कार्यकाल पूरा हो गया था। नए कुलपति की नियुक्ति तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें