चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 56 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला प्रोफेसर को कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. संगीता शुक्ला सीसीएसयू की नई कुलपति नियुक्त हुई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल-कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रो. संगीता शुक्ला को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया है। वे जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति रही हैं। गुरुवार शाम को कुलपति कार्यालय में फैक्स के जरिए उनकी नियुक्ति का आदेश आया।
विज्ञापन
सीसीएसयू के 56 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला प्रोफेसर को कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. संगीता शुक्ला का जन्म 11 जुलाई 1961 को हुआ था। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से एमएससी, पीएचडी व डीएससी किया है। एमएससी में वे गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं।