वहीं, बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक पुलिस के सामने भी आरोपी को पीटा गया, हालांकि बाद में समझौता हो गया। परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
नाबालिग के साथ शॉप्रिक्स मॉल में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा, हंगामा
मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल में किशोरी के साथ घूम रहे विशेष समुदाया के दो युवकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के साथ दोनों युवकों को थाने भेज दिया। यहां किशोरी ने युवकों के पक्ष में बयान देते हुए अपना मित्र बताया, हालांकि पुलिस 151 में कार्रवाई कर रही है।
भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक कार्यकर्ता ने फोन कर जानकारी दी कि समुदाय विशेष के दो युवक एक नाबालिग के साथ शॉप्रिक्स मॉल में घूम रहे हैं। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ शॉप्रिक्स मॉल चौकी पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि युवकों ने पहचान बदलकर सोशल मीडिया के जरिए किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और बहला फुसलाकर लव जिहाद के आधार पर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
यह भी पढ़ें: Flood in Bijnor: कुदरत की मार, पानी में गाड़ी, सड़क पर नाव, एनाउंसमेंट सुनते ही बढ़ जाती हैं लोगों की धड़कनें
गोपाल शर्मा ने इंस्पेक्टर से पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। उन्होंने घटना की जानकारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को भी दी। इस दौरान मौके पर प्रताप विराज मिश्रा, पंकज शर्मा, रोहन, सागर राजपूत, अजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि किशोरी ने युवकों को मित्र बताते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते युवकों का 151 में चालान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा