फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News:  किराए के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, कमरे में बेड पर पड़ा मिला शव

Sun, 12 Feb 2023 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एकता नगर कालोनी किराए के मकान में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला का पति काम के सिलसिले से बाहर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एकता नगर कालोनी में किराए के मकान में रह रही एक महिला का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


एकता नगर निवासी धर्मपाल के मकान में  सरधना निवासी महिला नीतू (28) अपने पति जितेन्द्र के साथ किराए पर रहती थी। जनवरी माह में ही दंपती यहां रहने आया था। रविवार को महिला का शव का कमरे में उसके बिस्तर पर पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मदनी के बयान पर विहिप का पलट वार, कहा-बोल रहे जिन्ना की भाषा, पढ़ें-ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला का पति काम से बाहर गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला की मौत के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें