फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या का आरोपी सोनू गौतम गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हिस्ट्रीशीटर है और सुपारी लेकर हत्या करने वाले कुख्यात सोनू गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या के मामले में वह कोर्ट में पेश होने से पहले फरार हो गया था। रविवार को मेरठ एसटीएफ ने उसे बुलंदशहर से धर दबोचा।
विज्ञापन
आरोपी नौकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद के पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू गौतम को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वह एक माह पहले कोर्ट में पेशी से पूर्व फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को बुलंदशहर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में रालोद के पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या वर्ष 2006 में बदमाशों ने की थी। उनके साथ एक गनर की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू गौतम समेत कई लोगों को आजीवन कारावास हो गई। एक महीने पहले कोर्ट में पेश होने से पहले ही सोनू गौतम फरार हो गया था। मेरठ एसटीएफ ने सोनू गौतम को गिरफ्तार कर बुलंदशहर कोर्ट में पेश कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि अलीगढ़ कोर्ट में सोनू गौतम के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस और एसटीएफ की टीम को शासन के स्तर से लगाया गया था।
विज्ञापन


सटीक मुखबिरी की सूचना पर रविवार को सोनू गौतम बुलंदशहर से गिरफ्तार हो गया। एसटीएफ और बुलंदशहर पुलिस ने सोनू को कोर्ट में पेश कर दिया। अब अलीगढ़ पुलिस उसको बी वारंट पर बुलंदशहर से अलीगढ़ लेकर जाएगी। आरोपी सोनू गौतम हिस्ट्रीशीटर है और सुपारी लेकर हत्या करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें