इसके बाद वह अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इस दौरान पीड़ित छात्रा का आपबीती सुनाते हुए रो-रोकर बुरा हाल रहा। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक कोचिंग सेंटर से ही कंपीटिशन की तैयारी कर रही है। वह कभी-कभी टैक्सी ड्राइवर मुमताज को साथ लेकर दिल्ली आती-जाती थी। आरोप है कि सात महीने पहले छात्रा को ड्राइवर दिल्ली लेकर गया था। इसी दौरान ड्राइवर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। छात्रा बेहोश हो गई और ड्राइवर उसको अपने घर पूर्वा ताहिर हुसैन घंटाघर पर ले गया। आरोप है कि ड्राइवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली है। होश में आने के बाद छात्रा को ड्राइवर ने धमकी दे दी कि किसी से कोई शिकायत की तो वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा। उसके बाद छात्रा को आरोपी ड्राइवर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी ड्राइवर मुमताज को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।