होमगार्ड ने वीडियो भी सौंप दी
शिकायती पत्र के साथ होमगार्ड ने एसएसपी को वीडियो भी सौंप दी। बताया गया कि वीडियो में महिला पुलिस दिखाई दे रही और पैसे मांगने की बात भी है। वीडियो में यह बात भी सुनी गई कि महिला थाना पुलिस होमगार्ड से वीडियो बनाने पर आपत्ति कर रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात से जांच कराने का आश्वासन होमगार्ड को दिया। एसपी देहात को मामले की जांच दे दी है।
200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर हो चुकी कार्रवाई
भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दस महीने में एसएसपी प्रभाकर चौधरी 200 से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। सदर बाजार, गंगानगर व टीपीनगर थाने में पुलिस वालों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
वीडियो में पैसे की बात, जल्द देंगे रिपोर्ट
शिकायती पत्र और वीडियो मिला है। इसके आधार पर महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और विवेचक रितु की जांच चल रही है। सभी बिंदु देखे जा रहे है। वीडियो में पैसे की बात है। जल्द ही जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप देंगे।
- केशव कुमार, एसपी देहात